रायपुर/छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बुधवार को रायपुर जेल से रिहा हो गए। जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लखमा करीब एक साल 20 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं।
रिहाई के बाद कवासी लखमा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और आने वाले समय में सच सामने आएगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का भी समर्थन के लिए आभार जताया।
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और ईओडब्ल्यू से जुड़े मामलों में जमानत देते हुए शर्त रखी है कि लखमा को पासपोर्ट, पता और मोबाइल नंबर पुलिस को देना होगा, साथ ही उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा।

