रायपुर/रायपुर ज़िले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक़ 27 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से प्रभावी इस आदेश को तत्काल लागू किया गया है।

नई सूची के अनुसार नेवरा, माना, कबीर नगर, गोल बाज़ार, सरस्वती नगर समेत कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है। इसके पीछे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने की मंशा बताई जा रही है।
जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
इधर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस बदलाव से थाना स्तर पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और मज़बूत होगी।