रायपुर/भारतीय जनता पार्टी 1 से 10 मई तक छत्तीसगढ़ में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाएगी। पार्टी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्य आयोजन में प्रेस कॉन्फ्रेंस, टाउनहॉल, महिला संवाद, इमाम संवाद, ईसाई व जनजातीय समुदाय से बैठकें शामिल हैं। इनका उद्देश्य वक्फ संशोधन कानून की जानकारी देना, पारदर्शिता बढ़ाना और वक्फ संपत्ति के दुरुपयोग को उजागर करना है।
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने वक्फ कानून को लेकर भ्रम फैलाया, जिसका नुकसान मुस्लिम समाज को हुआ। अभियान के माध्यम से पार्टी सही तथ्य सामने रखेगी।