जयपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक तीखे बयान में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को “फ्यूज बल्ब” बताते हुए कहा कि यह पार्टी अब देश की जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है और राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस द्वारा आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को ढकोसला करार दिया और कहा कि यह पूरी तरह पाखंडपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी वही है जिसने अपने शासनकाल के दौरान कई बार संविधान के साथ खिलवाड़ किया और उसकी मूल भावना को नुकसान पहुँचाया। ऐसे में अब उसी पार्टी द्वारा संविधान की रक्षा की बात करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।