रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर के सेक्टर-22 में रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन किया,1000 करोड़ की इस परियोजना से 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे,मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के कारण छत्तीसगढ़ निवेशकों की पहली पसंद बन गया है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को एआई, सेमीकंडक्टर और डिजिटल सेवाओं में वैश्विक पहचान मिलेगी।।
उन्होंने बताया कि यह डाटा सेंटर 5 मेगावाट क्षमता का होगा, जिसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट और सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। इससे प्रदेश में एआई, सेमीकंडक्टर निर्माण और डिजिटल सेवाएं बढ़ेंगी।।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नवा रायपुर को आईटी मेडिसिटी और फार्मा हब के रूप में विकसित कर रही है। हाल ही में कैबिनेट ने नाइलिट को 10 एकड़ जमीन आवंटित कर डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने का फैसला लिया है।
नई उद्योग नीति के तहत अब निवेशकों को एक क्लिक पर मंजूरियां मिल रही हैं। पांच महीनों में 4.5 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश आया है और सरकार का लक्ष्य है अगले पांच साल में 4 लाख रोजगार सृजित करने का।
उन्होंने कहा कि एआई डाटा सेंटर न केवल तकनीकी विकास को गति देगा, बल्कि युवाओं को वैश्विक मंच भी प्रदान करेगा।
Trending
- होला मोहल्ला यात्रा के लिए CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, सिख गुरुओं के बलिदान को बताया प्रेरणा
- संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है: CM विष्णुदेव साय
- राज्यपाल रमेन डेका को CM विष्णुदेव साय ने दी जन्मदिन की बधाई, लोकभवन में किया सम्मान
- भजन क्लबिंग में झूमे युवा: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने भक्तों संग खेली फूलों की होली
- काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्यमंत्री साय की सौगात: बिलासपुर के किसानों को करोड़ों की राशि और विकास कार्य
- 5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को मौका: शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत – CM साय
- हिंसा छोड़ लोकतंत्र की ओर कदम: 120 पुनर्वासित युवाओं से CM साय की मुलाकात

