दिल्ली/पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।दिल्ली के शांगरी-ला होटल से ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। छोकर लंबे समय से फरार चल रहे थे।ईडी को उनकी लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिली और टीम ने होटल में दबिश देकर उन्हें पकड़ा।
धर्म सिंह छोकर, उनके बेटे विकास और सिकंदर पर करीब 1,500 घर खरीदारों के साथ 500 करोड़ से ज़्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है।सिकंदर छोकर को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
वहीं विकास छोकर अब भी फरार है।
धर्म सिंह छोकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक प्रभावशाली नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। वे 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बरौली विधानसभा (गौतमबुद्ध नगर ज़िले के पास) से विधायक बने थे। इसके बाद उनका नाम रियल एस्टेट से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में आया, जो बाद में विवादों में घिर गए।
उनसे जुड़ा मामला:
धर्म सिंह छोकर, उनके बेटों सिकंदर और विकास छोकर पर आरोप है कि उन्होंने आशियाना टाउन नाम की एक हाउसिंग स्कीम के तहत करीब 1,500 लोगों से फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन उन्हें मकान नहीं दिए।
ईडी के मुताबिक, इस धोखाधड़ी में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठी की गई, जिसे दूसरे व्यवसायों में लगाया गया या ठिकाने लगा दिया गया।