रायपुर/9 मई को कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा देश के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।कांग्रेस के शीर्ष संगठन AICC से इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत सभी राज्यों में इस यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा प्रदेश स्तर पर निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ तिरंगे का मान और सम्मान बढ़ाया जाएगा।कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह यात्रा न केवल वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है, बल्कि देश की एकता और अखंडता का संदेश भी देगी।