रायपुर/भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है।
इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा आज से पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रही है।
इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ रायपुर के मरीन ड्राइव से आज शाम 5 बजे होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, और हजारों की संख्या में आम लोग इस यात्रा में शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है—देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश देना।