बीजापुर/कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गलगम पहुंचे और सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की। हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया।
उन्होंने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य घोषित किया और जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। साथ ही बस्तर में नियद नेल्ला नार योजना की स्थानीय लोगों से जुड़ाव में अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन और प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद थे।