रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया। मिशन के तहत प्रदेश के सभी शहरों में भू-जल और वर्षा जल संरक्षण के लिए मिशन मोड पर काम होगा।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वॉटरमैन राजेन्द्र सिंह, विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में जल संरक्षण को स्कूली पाठ्यक्रम से जोड़ने, फसल चक्र बदलने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट की आशंका को देखते हुए यह मिशन मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में 18 दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।