रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि,यह दिन मानव और प्रकृति के बीच प्रेम और संतुलन को मजबूत करने का संदेश देता है।”
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना की और इसे एक व्यापक जन आंदोलन बताया। उन्होंने लोगों से अपील की पर्यावरण बचाने के लिए हमें वृक्षों की कटाई रोकनी चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए आगे आना चाहिए।”