रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजया रहाटकर का शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है।।