रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट सौहार्द और विचार-विमर्श के भाव के साथ संपन्न हुई।
मुख्यमंत्री ने नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय, नागपुर में आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया और कहा कि यह आयोजन विभिन्न समाजों के बीच संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
अरविंद नेताम ने बताया कि कार्यक्रम में उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान मतांतरण, आदिवासी विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे जन सरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विचार-विनिमय और सामाजिक सहभागिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं।।