रायपुर/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए इस कार्यकाल को “ऐतिहासिक” बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है।
> “छत्तीसगढ़ निर्माण के समय संगठन प्रभारी खुद नरेंद्र मोदी थे। तब वे बार-बार राज्य आते थे और संगठन के साथ विकास का भी खाका तय करते थे,” — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को जनहित में लिए गए बड़े फैसलों से भरा बताया। उन्होंने धारा 370 हटाने, नागरिकता संशोधन कानून (CAA), ट्रिपल तलाक कानून जैसे कदमों को ऐतिहासिक करार दिया।
“मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया प्रदेश ने”
सीएम साय ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जनादेश दिया।
> “हमने मोदी जी के आशीर्वाद और गारंटी को धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास किया है।”
उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 18 लाख पात्र परिवार पीएम आवास योजना से वंचित रह गए थे, जिन्हें अब लाभ मिल रहा है।
महिलाओं, किसानों और आदिवासी समाज को मिला सीधा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा
70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से सीधा आर्थिक लाभ मिला है।
राम लला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से धार्मिक आस्था को सम्मान मिला।
सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से राहत मिली है।
जनजातीय समाज के सम्मान में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
> “हमारे समाज की बहन राष्ट्रपति बनी हैं, यह भी आदिवासी सम्मान का प्रतीक है,” — मुख्यमंत्री
बस्तर में नक्सलवाद पर सख्ती, उद्योगों में नई राह
सीएम साय ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अब सरकार मजबूती से लड़ रही है। साथ ही औद्योगिक विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं:
कोयला परिवहन परमिट की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया
GEM पोर्टल से पारदर्शी सरकारी खरीद
नई औद्योगिक नीति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा
भारत बना वैश्विक डिजिटल लीडर
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कोरोना काल में देश ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर विश्व को राह दिखाई।
> “कई देशों ने पीएम मोदी को हनुमान जी की उपमा दी है। भारत अब डिजिटल इकोनॉमी का वैश्विक लीडर बन चुका है,” — मुख्यमंत्री साय