रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर बड़ा फैसला संकेतित हुआ है। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा है कि राज्य सरकार जल्द धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है, जो देश में सबसे सशक्त कानून होगा।
शर्मा ने कहा – “चंगाई सभाएं बंद होनी चाहिए। ये लोगों को भ्रमित करने के लिए की जाती हैं। सरकार इस पर कड़ा कदम उठाने जा रही है।”
मुख्यमंत्री ने SP को दी चेतावनी – परफॉर्मेंस सुधारने का आखिरी मौका
कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 3 से 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार लगाई।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को स्पष्ट हिदायत दी है कि परफॉर्मेंस में सुधार लाएं, वरना कार्रवाई तय है।उन्होंने कहा – “मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उन्हें यह आखिरी मौका दिया जा रहा है।”

