रायपुर/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के पीछे हटने की वजह कांग्रेस की “विश्वास, विकास और सुरक्षा” की नीति है, न कि वर्तमान सरकार के इवेंट्स।
दीपक बैज ने कहा कि “हमारी सरकार ने पांच सालों तक बस्तर के विकास के लिए जो काम किए, आज उसी का परिणाम है कि बस्तर में नक्सलवाद सिमट गया है। भाजपा सिर्फ इवेंट कर रही है।”
उन्होंने बताया —
कांग्रेस सरकार ने दूरस्थ इलाकों तक सड़कें बनाई, जहां पहले राशन तक नहीं पहुंचता था।
सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच भरोसा बढ़ाया, नए कैंप खोले।
बंद पड़े सैकड़ों स्कूल दोबारा शुरू किए।
65 से अधिक वनोपजों की खरीद की व्यवस्था की, डेनक्स जैसे संस्थान खोले और अबूझमाड़ में पुल बनाया।
“केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2021 में स्वीकार किया था कि बस्तर में नक्सलवाद 65% घटा है।”
बैज ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री बताएं, “2024 के बाद आपने कितने कैंप बनाए? कितने नक्सली सरेंडर हुए और कितने हथियार जमा हुए?”उन्होंने कहा, “शांति की बात करने वाली सरकार बताए कि फिर रोज हत्याएं कौन कर रहा है?”

