रायपुर/बिहार विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। सुबह से जारी मतगणना के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने लगातार मजबूत और अजेय बढ़त बनाए रखी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत इस गठबंधन को मिल रही बढ़त के बाद प्रदेशों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने NDA की संभावित जीत पर खुशी जताई और अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साय ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में वोट दिया है। उन्होंने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और यह परिणाम दिखाता है कि लोगों को भरोसा किस पर है।


