अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है, क्योंकि हमारे निमंत्रण को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।
सीएम साय बोले—“राष्ट्रपति मुर्मू बेहद ममतामयी, नक्सल पीड़ित उनसे मिलकर लौटे थे खुश”
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ित लोग राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति मुर्मू से मिले थे, और वहां से लौटकर वे बेहद खुश थे।उन्होंने कहा—“आप बेहद ममतामयी हैं। जनजाति समाज ने जो संघर्ष किया है, उनकी क्रांति अमर हो गई है।”
CM साय ने राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके ही नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ।उन्होंने बताया कि रायपुर में जनजातीय संग्रहालय का निर्माण किया गया है और जनजाति समाज का छत्तीसगढ़ के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सरकार जनजाति समाज के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

