रायपुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सभी 41 जिलाध्यक्षों के नाम जारी कर दिए हैं।रायपुर शहर का जिलाध्यक्ष श्री कुमार मेनन को बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी राजेंद्र पप्पू बंजारे को सौंपी गई है।
नई सूची जारी होते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल भी तेज हो गई है।
जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और संगठन के भीतर गुटबाजी को लेकर अब सियासत गरमा गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विजय शर्मा ने कहा—
“कांग्रेस-भाजपा की परंपराओं में फर्क है। कांग्रेस में व्यक्ति प्रमुख होता है, भाजपा में संगठन सर्वोपरि होता है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की हर नियुक्ति में नेताओं का दबदबा चलता है, जबकि भाजपा में संगठन की सहमति सर्वोच्च रहती है।

