जशपुर/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पावन भूमि पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। मधेश्वर महादेव की पुण्यभूमि, गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर को यह अवसर ऐतिहासिक बना रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत करते हुए इसे जशपुर के लिए अविस्मरणीय और प्रेरणादायी क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जशपुर आगमन न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गौरव की बात है।

