रायपुर/नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने गर्भगृह में विधिवत पूजा और आरती कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

