दंतेवाड़ा/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की भावना से देवी मां से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संस्कृति सचिव रोहित यादव, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव और पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

