दिल्ली/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने में नितिन नबीन की भूमिका की सराहना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को नई ऊँचाइयाँ मिली हैं। उनके मार्गदर्शन में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई, जो उनके प्रेरक नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के ऊर्जावान और सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्र सेवा के पथ पर नई उपलब्धियाँ हासिल करेगी।उन्होंने नितिन नबीन को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

