रायपुर/मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में गुरुवार 8 जनवरी 2026 को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जनता की शिकायतों और मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
यह जनदर्शन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलेगी।

