रायपुर/छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता देने की घोषणा की है। यह ऐलान अष्टम प्रदेश अधिवेशन के दौरान रोहिणीपुरम में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में किया गया।
महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 58% DA
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत के बजाय 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी और कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
कर्मचारियों को नए साल का बड़ा तोहफा
सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी आर्थिक मजबूती सरकार की प्राथमिकता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

