रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालीचरण के घर पहुँचकर उनके पक्के आवास का निरीक्षण किया और परिवार से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कच्चे मकान में रहने की कठिनाइयों और पक्का घर मिलने के बाद आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का घर केवल आवास नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन की नींव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए आवास” संकल्प को ज़मीन पर उतारने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और संवेदनशील क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

