कोरबा/ कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को कन्नौजिया राठौर समाज के 25 लाख रुपये के सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का लोकार्पण किया और साहू समाज तैलिक विकास समिति बालको नगर के 20 लाख रुपये लागत वाले भवन का भूमि पूजन किया।

मंत्री देवांगन ने कहा कि समाज का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कन्नौजिया राठौर समाज और साहू समाज के लिए अतिरिक्त विकास राशि की घोषणा भी की।

इस अवसर पर शहर के कई पार्षद, समाज के गणमान्य नेता और आमजन मौजूद रहे। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर और हर समाज का विकास प्राथमिकता है और मंत्री देवांगन ने सिर्फ दो साल में नए आयाम स्थापित किए हैं।

