रायपुर/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में प्रदेशभर में कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें रायपुर में 1,316 जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष आशीर्वाद दिया। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव का उत्सव बताते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मान और भरोसे से जोड़ती है। कार्यक्रम के दौरान कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जिसकी शुरुआत सरगुजा और बस्तर संभाग के आठ जिलों से की गई है।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

