बगिया/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर गृहग्राम बगिया पहुंचकर अपनी माताजी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने भावनात्मक शब्दों में माँ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संवेदना, भावना और जीवन का सबसे पवित्र अहसास है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माँ जीवन रूपी उपवन के हर फूल में बसने वाली खुशबू है। वह लोरी की मधुरता, स्नेह की कोमल थाप, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। माँ पूजा की थाली और मंत्रों के पावन जाप के समान है, जो जीवन को दिशा और ऊर्जा देती है।
उन्होंने कहा कि माताजी के स्नेह, संस्कार और शुभाशीष से उन्हें लोकमंगल और जनसेवा के अपने संकल्प को शक्ति और प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे माँ के दिखाए सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के मार्ग पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के सुख, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गृहग्राम में आत्मीय वातावरण रहा और उन्होंने परिवारजनों के साथ समय बिताया।

