रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री साय ने मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम और माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की।
इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. नरसिम्हा और प्रशांत कुमार मिश्रा का भी स्वागत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का भी मुख्यमंत्री ने अभिनंदन किया।बताया गया है कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने

