रायपुर/छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Choudhary) ने सोमवार 24 फरवरी को विधानसभा में राज्य का 26वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत करते हुए इसे विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बताया।
GYAN के कल्याण पर आधारित ‘SANKALP’ थीम
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के विकास का केंद्र GYAN — गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी रहे हैं। इनके कल्याण के लिए इस बार बजट की थीम ‘SANKALP’ रखी गई है, जो जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता, निष्ठा और दीर्घ संकल्प को दर्शाती है।
उन्होंने कहा, “कोई भी लक्ष्य संकल्प से ही पूरा होता है। क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है, लेकिन दृढ़ इरादा मजबूत हो तो लक्ष्य जरूर हासिल होता है।”
CM साय ने बताया ‘SANKALP’ का मतलब
बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उनकी सरकार का तीसरा बजट है और इसे GYAN व GATI के बाद संकल्प थीम पर तैयार किया गया है।
सीएम ने ‘SANKALP’ का अर्थ बताते हुए कहा:
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अंत्योदय
L – आजीविका (Livelihood)
P – पॉलिसी से परिणाम तक
उन्होंने कहा कि बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है।5 मुख्यमंत्री मिशन से विकास को रफ्तारमुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और इसके तहत 5 बड़े मिशन शुरू किए गए हैं:
मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
मुख्यमंत्री एआई मिशन
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
सीएम ने कहा कि इन मिशनों के जरिए प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।कुल मिलाकर, सरकार ने इस बजट को समावेशी विकास, निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन पर केंद्रित बताते हुए इसे छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप बताया है।

