रायपुर/राज्य बजट में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर और जिले को करोड़ों की सौगात मिली है। बजट में नगर निगम क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों, पुल-पुलिया, ओवरब्रिज सर्वे और स्कूल भवन निर्माण को मंजूरी दी गई है।
बालको रोड-ढोढीपारा मार्ग, सोनालिया पुल, दादर-नकटीखार रोड समेत कई सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत हुए हैं, वहीं कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कन्वेंशन सेंटर के कार्य को भी मंजूरी मिली है।
जिले के ग्रामीण सड़कों के निर्माण-उन्नयन और 22 प्राथमिक स्कूल भवनों सहित कुछ हाई स्कूल भवनों के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। मंत्री देवांगन ने इसके लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया।

