रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने इसे कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इस सुविधा से शासकीय कर्मचारियों व उनके परिवारों को इलाज में आसानी मिलेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा लाभ की प्रक्रिया सरल होने से कर्मचारी निश्चिंत होकर बेहतर कार्य कर सकेंगे, जिसका सकारात्मक असर कार्य गुणवत्ता पर पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

