रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में बड़ा कदम है। इसके तहत अब मेट्रो शहरों की तरह पाइपलाइन के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी गैस उपलब्ध होगी, जिससे सिलेंडर की झंझट खत्म होगी और सुरक्षा बढ़ेगी।
परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में शुरू की गई है। इसके साथ ही वाहनों के लिए सीएनजी सुविधा भी मिलेगी, जिससे प्रदूषण और ईंधन खर्च में कमी आएगी।

