रायपुर/छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए राज्य सरकार ने 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह पहल युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से सफलता दिलाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

