रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ और बधाई दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति और शॉल देकर उनका सम्मान किया।
मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
लोकभवन में हुई इस सौजन्य मुलाकात का माहौल आत्मीय और गरिमामय रहा।

