रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी Mahavir Prasad Jain के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में जैन ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है और उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।

