रायपुर/Laxmi Verma ने गुरुवार को Raipur स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में डॉ. Syama Prasad Mukherjee, Deendayal Upadhyaya, Atal Bihari Vajpayee, Vijaya Raje Scindia और Kushabhau Thakre की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev और उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे सदन में प्रदेश, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी।

