रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल माध्यम से राजनांदगांव नगर निगम के 226 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
सीएम साय ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी के अनुसार नागरिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। अमृत मिशन 2.0 के तहत शहर में दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे, जिससे गंदे पानी का वैज्ञानिक उपचार हो सकेगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
सीएम ने बताया कि राजनांदगांव में 2 हजार सीटर का अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, जो कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नया मंच प्रदान करेगा। इसके साथ ही सड़क चौड़ीकरण, ट्रांसपोर्ट नगर उन्नयन, नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार जैसे विकास कार्य भी किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इन परियोजनाओं से राजनांदगांव के 51 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और शहर के विकास को नई गति

