रायपुर/Vishnu Deo Sai सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित Jagannath Temple पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने भगवान से प्रदेश में खुशहाली और विकास की प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर विधायक Purandar Mishra सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में महाआरती के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

