रायपुर/छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र और राज्य के बीच एमओयू साइन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।
सीएम साय ने इसे ग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 82.66% घरों तक नल कनेक्शन पहुंच चुका है और मिशन 2.0 से “हर घर जल” लक्ष्य को और गति मिलेगी।
मिशन के तहत जनभागीदारी, जल संरक्षण और तकनीक आधारित पारदर्शी सिस्टम पर जोर दिया जाएगा। सीएम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1300 करोड़ रुपये की मांग भी की।केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि इस पहल से हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य और मजबूत होगा।

