रायपुर/विष्णु देव साय ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है और इस बार पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में उन्होंने केरल के तीन विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
साय के मुताबिक, राज्य की जनता अब Left Democratic Front (एलडीएफ) और United Democratic Front (यूडीएफ) को जवाब देने के मूड में है और विकल्प के तौर पर एनडीए की ओर देख रही है।
उन्होंने कहा कि लोग एनडीए की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित हैं, जिसका असर चुनावी नतीजों में दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को उल्लेखनीय सफलता मिलेगी।
गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना तय है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

