जशपुर/रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।चैत्र नवरात्र के अवसर पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा स्वरूप नव कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री निवास में 25 मार्च से रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन और प्रवचन में भाग ले रहे हैं।

चार दिवसीय आयोजन में विविध धार्मिक कार्यक्रम
25 मार्च को सप्तमी के दिन कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
इस महायज्ञ में छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा बगिया क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में सराबोर नजर आ रहा है।
1993 से जारी है परंपरा
चैत्र नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाला यह महायज्ञ वर्ष 1993 से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है।

