रायपुर/छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर–दिल्ली–कोलकाता हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके”—प्रधानमंत्री का यह सपना अब प्रदेश में साकार हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई सेवा से सरगुजा अंचल सीधे दिल्ली और कोलकाता से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, बिलासपुर में नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू हो चुकी है और ‘सीजी वायु’ योजना के तहत नई सेवाएं विकसित की जा रही हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 72-सीटर विमान सेवा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। वहीं मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
एलायंस एयर इस रूट पर सप्ताह में 4 दिन उड़ान संचालित करेगी। यह सेवा ‘उड़ान’ योजना के तहत विकसित मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अंबिकापुर) से संचालित होगी।
नई हवाई सेवा से सरगुजा संभाग को राष्ट्रीय राजधानी से सीधा जुड़ाव मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद

