कोरबा/कोरबा जिले के ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सोमवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
मंत्री देवांगन ने कहा कि कथा में उमड़ा जनसैलाब सनातन संस्कृति की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने बजरंगबली से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा समाज में भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव को बढ़ाने का माध्यम है।
कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रफुल्ल तिवारी, अशोक चावलानी, वैभव शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

