दिल्ली/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना पर आधारित एक मजबूत विचारधारा वाली पार्टी है, जिसने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, भविष्य की रणनीतियों और देश के समग्र व समावेशी विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और देशभर में जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले समय में और अधिक सुदृढ़ होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगी।
साय ने यह भी कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा अग्रणी भूमिका निभाएगी और संगठन की ताकत के दम पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम जारी रहेगा।

