रायपुर/छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 22 अधिकारियों पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अनेक घोटाले हुए हैं, जिनकी जांच केंद्रीय और राज्य की एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले समेत अन्य मामलों में एजेंसियां अपने तरीके से जांच कर रही हैं और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जनता के पैसों की लूट करने वालों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी।