रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
वहीं, वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

