रायपुर/छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन में राज्य सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें खास फोकस महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प और मुख्यमंत्री के विकसित छत्तीसगढ़ विजन को आधार बनाते हुए यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों तरह की प्लानिंग शामिल होगी और राज्य के विकास का स्पष्ट रोडमैप सामने आएगा।ओपी चौधरी ने यह भी बताया कि सरकार का पहला बजट “ज्ञान” थीम पर और दूसरा बजट “गति” थीम पर आधारित था, जबकि इस बार तीसरा बजट नई थीम और नई दिशा के साथ पेश किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए योजनाएं और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े बड़े ऐलान देखने को मिल सकते

