रायपुर/केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी अमरेश मिश्रा, संभागायुक्त महादेव कावरे और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी गृहमंत्री शाह का स्वागत किया।
गौरतलब है कि अमित शाह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।